लातेहार पुलिस ने अमन साहू और राहुल सिंह गिरोह की आर्थिक आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बालूमाथ थाना कांड संख्या 12/2025 के तहत पुलिस ने गिरोह के लिए लेवी का पैसा जमा करने और ट्रांसफर करने वाले एक सहयोगी को गिरफ्
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रांची के लोअर बाजार स्थित आजाद नगर निवासी शाहीद अंसारी के रूप में हुई है। बालूमाथ इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी।
इंस्पेक्टर बिरुआ ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के पैसे के लेनदेन और सदस्यों के बीच संपर्क के सबूत मिले। नवंबर 2024 से अब तक लगभग 50 लाख रुपए नगद और ऑनलाइन माध्यम से गिरोह के लिए जमा या ट्रांसफर किए गए थे। इस पूरे लेन-देन में शाहीद अंसारी की अहम भूमिका थी।
उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार शाहीद अंसारी मधुपुर जेल में बंद आकाश राय उर्फ मोनू का साढ़ू है। वह कई वर्षों से गिरोह की आर्थिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.