अकोदिया | सलसलाई थाना क्षेत्र के घंसौदा गांव के जंगल में एक जंगली जानवर ने भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सरपंच राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया, इससे पहले 3 फरवरी को भी गांव में काले हिरण का शिकार हुआ था। उस समय भी जंगली जानवर के पगमार्क मिले थे। इससे क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय ने बताया कि पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.