झज्जर में होली की रात छारा चुंगी के पास देर रात एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिलानी गांव की विजयलक्ष्मी कॉलोनी निवासी देवराज चाहर के तौर पर हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। रोहतक पीजीआई में आज शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वहीं, हत्या के विरोध में झज्जर बार एसोसिएशन ने आज वर्क सस्पेंड किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.