वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,67,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.23 कैरेट जेवराती सोना लगभग ₹1,60,360 और 22 कैरेट सोना ₹1,47,610 प्रति 10 ग्राम रहे, इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी देना होगा. गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को सोना-चांदी में बड़ी तेजी आई थी और बुधवार को भाव स्थिर रहे थे.लेकिन गुरुवार को फिर से बाजार में खरीदारी बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय संकेत मजबूत रहने से दाम ऊपर चढ़ गए.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, प्रमुख शहरों में भी इसी अनुरूप भाव दर्ज किए गए. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी लगभग ₹2,95,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,71,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. जोधपुर में चांदी करीब ₹2,86,000 और सोना ₹1,69,900 दर्ज किया गया. वहीं उदयपुर में शुद्ध चांदी लगभग ₹2,93,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,69,000 के आसपास रहा. कोटा में चांदी ₹2,92,500 और सोना ₹1,69,000 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी
कारोबारियों का कहना है कि विश्व स्तर पर चल रहे युद्ध जैसे हालात, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि लगातार कुछ दिनों से कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में स्थिरता नहीं आती, तब तक सराफा बाजार में इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.ऐसे में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ताजा भाव की जानकारी लेकर ही फैसला करने की सलाह दी जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.