24 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 आयोजित होगा भर्ती शिविर
जिला सूचना जनसंपर्क विभाग से जारी सूचना के अनुसार यह रोजगार कैंप 24 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होंगे . इन कैंपों के माध्यम से कुल 175 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी . खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और अभ्यर्थियों को मौके पर ही चयन का अवसर मिलेगा .
इस दौरान सुरक्षा जवान – 100 पद ,
,सुरक्षा सुपरवाइजर – 25 पद ,कैश कस्टोडियन – 25 पद और सुरक्षा अधिकारी – 25 पद शामिल हैं.
हिस्सा लेने के लिए पात्रता समझिए
विभाग से जारी सूचना के अनुसार सभी पदों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है . लंबाई की बात करें तो सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम 167 सेमी, सुपरवाइजर के लिए 170 सेमी, कैश कस्टोडियन के लिए 160 सेमी और सुरक्षा अधिकारी के लिए 168 सेमी अनिवार्य है.शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है . सुरक्षा जवान के लिए मैट्रिक पास, सुपरवाइजर व कैश कस्टोडियन के लिए इंटर पास और सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक होना जरूरी है.वेतन की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹29,500 प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा . यह भर्ती फिलहाल केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है.
प्रखंडवार कैंप की तारीख
जारी सूचना के अनुसार लखीसराय सदर प्रखंड में 24 दिसंबर 2025 (जिला नियोजनालय ), रामगढ़चौक में 30 दिसंबर 2025 (बीएसडीसी, रामगढ़चौक) , हलसी प्रखंड कार्यालय के पास 7 जनवरी 2026 (राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवसोना) ठीक इसी प्रकार
चानन – 10 जनवरी 2026 (बीएसडीसी, चानन),सूर्यगढ़ा – 12 जनवरी 2026 (बीएसडीसी, सूर्यगढ़ा) में आयोजित की जाएगी .
जरूरी दस्तावेज और निर्देश समझिए
जिला नियोजन प्रभारी पदाधिकारी शिखा रॉय के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और रंगीन फोटो के साथ चयन स्थल पर उपस्थित होना होगा .उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और उम्मीदवारों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिनका पंजीकरण राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर किया गया हो.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.