Chilli farming formula : बस्तर में मिर्च की खेती काफी मात्रा में की जाती है. किसान समलु कश्यप किंग वैरायटी के मिर्च की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है. यह वैरायटी बाकी किस्मों से बंपर मुनाफा देती है.
बाजार में मिलता अच्छा रेट
मिर्च में बीमारियों का प्रकोप भी ज्यादा नहीं लगता. वहीं बाजार में इसका अच्छा रेट भी मिलता है. मिर्च की खेती ड्रिप विधि से करना बेहतर होता है. लोकल 18 की टीम ने किंग वैरायटी की मिर्च की खेती कर रहे समलु कश्यप से बातचीत की. उन्होंने बताया कि आधा एकड़ में किंग वैरायटी की मिर्च की खेती कर रहा हूं. मिर्च की खेती के लिए तीन से चार बार जोताई किया हूं .रोटावेटर से मिट्टी को भुरभुरी किया गया है. इसके बाद बेड बनाए गए हैं. बेड से बेड की दूरी पांच फीट है और पौधे से पौधे की दूरी एक फीट रखी गई है. इसकी नर्सरी लगाई जाती है. मैंने आधा एकड़ में रोपण किया है.
दवाओं का छिड़काव जरूरी
रोपाई के समय गोबर खाद, सुपर फॉस्फेट और डीएपी बेसल डोज में डाला गया है. जब पौधे की बढ़वार शुरू होती है, तब अमोनियम सल्फेट, पोटाश और मैग्नीशियम (12:61) दिया जाता है.यह फसल सात से आठ महीने की होती है.यह बरसाती वैरायटी है, जो अभी तक चल रही है और फरवरी तक चलेगी. किंग वैरायटी का उत्पादन अच्छा लगा है. इसमें दो से ढाई लाख रुपए तक का फायदा हुआ है. अगर रेट अच्छा मिला तो मुनाफा और ज्यादा हो सकता है.इसमें थ्रिप्स, माइट्स और सिमो डिस जैसे कीटों के लिए डेलीगेट और प्लेसीवा दवाइयों का छिड़काव किया जाता है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.