मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दामोदरपुर इलाके में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर की ईंट और सरियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
हरिओम पिछले 2 महीने से कल्ला नाम के एक के यहां बेलदारी कर रहा था। आरोप है कि जब हरिओम ने अपने हक के पैसे मांगे, तो आरोपी उसे बहाने से घर ले गया और शौचालय में बंधक बनाकर उसे तब तक पीटा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।
बीच-बचाव करने आए साथी मनोज को भी मरणासन्न कर दिया गया, जो फिलहाल आगरा में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। फिलहाल,पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.