कुरुक्षेत्र थीम पार्क में पड़ी व्यक्ति की सिर कटी लाश।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थीम (केशव) पार्क से आज मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई। लाश के पास ही एक चाकू पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। पुलिस
लाश के पास से बरामद चाकू।
नहीं हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, सुबह थीम पार्क में स्टेज के पीछे किसी व्यक्ति की सिर कटी लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मृतक ने नीले रंग का लोअर और स्वैटशर्ट डाली हुई थी। उसके पेट पर खींचने जैसे बने हुए हैं। लाश से कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
चाकू पर लगा मिला खून
उधर, थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि चाकू पर भी खून के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में पाया गया कि चाकू नया है और इसी के साथ ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन डेटा की पड़ताल कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.