कुरुक्षेत्र के NH-152D पर पड़ी बॉडी और मौके पर कार्रवाई करती पुलिस।
कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में मुर्तजापुर गांव के पास गंगहेड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे-152D से एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। इसके सिर और शरीर पर कई जगह चोटें लगी हुई थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की
पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, इस युवक की उम्र 30-35 साल रही होगी। इस युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की आशंका भी है, क्योंकि इतनी ज्यादा सर्दी नहीं होने के बावजूद उसने काफी ज्यादा कपड़े पहने हुए थे।
थाना सदर पिहोवा SHO जगदीश कुमार।
एक्सीडेंट में हुई मौत
थाना सदर पिहोवा के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि इस युवक के शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। इसकी मौत एक्सीडेंट में होने की आशंका है। हाईवे पर कोई तेज रफ्तार गाड़ी उसे टक्कर मारकर मौके से भाग गई। इसके सिर पर ज्यादा चोट लगी हुई थी। हालांकि पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह साफ होगी।
3 दिन बाद होगा पोस्टमॉर्टम
SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 3 दिन बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के गांव में फोटो दिखाकर पहचान की कोशिश करवाई जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.