हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के DC गुरुवार को अचानक लाडवा SDM और तहसील कार्यालय में पहुंच गए। यहां उन्होंने पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, हेल्प डेस्क, राजस्व कोर्ट और ई-दिशा केंद्र की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और विभिन्न ब्रांच में चल रहे कामों की फीडबैक ली। DC विश्राम कुमार मीणा ने म्यूटेशन, इंतकाल और गिरदावरी के पेंडिंग मामले को बिना किसी देरी के ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही हर काम को टाइम पर पूरा करने की बात अधिकारियों से कही। अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसेवा की भावना और बिना किसी झंझट के काम करने के निर्देश दिए। प्रायोरिटी से काम करना जरूरी इस दौरान DC ने राजस्व कार्यालय में मौजूद नागरिकों से भी बात की। उन्होंने राजस्व सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया और अधिकारियों को लंबित मामलों को प्रायोरिटी से काम खत्म करने की हिदायत दी। साथ ही अपने काम में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की बात कही। ढिलाई बरतने पर होगी कार्रवाई- मीणा बातचीत में DC विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिलें। हर काम का समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों सरल और सुगम सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.