उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. यहां पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया, जबकि उसके पति की तालाब में तलाश की जा रही है. अभी घटना के पीछे के कारण सामने नहीं आए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक दंपती की पहचान रणजीत सिंह और उसकी पत्नी निशा निवासी दबखेड़ा के रूप में हुई. दपंती अपने पीछे 2 बेटों को छोड़ गए. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह ने रणदीप सिंह के शव को तालाब से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया.
लाडवा थाना के SHO जगदीश टामक ने बताया कि दंपती के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. शुरुआती के मुताबिक, पत्नी निशा के पास किसी विदेश नंबर से कॉल आई थी, जिसके बाद उसने किसी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए. उसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया. आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान के आधार पर होगी.
तलाक के लिए सरपंच प्रतिनिधि के पास गया
गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि बीते रोज रणदीप मेरे पास आया था और कहने लगा कि मुझे मेरी पत्नी से तलाक चाहिए. तब मैंने उसे कहा कि इसमें मैं क्या कर सकता हूं. तलाक तो कोर्ट से मिलेगा. मैंने कहा कि आप थाने में जाकर शिकायत कर दो और जैसे भी आगे कार्रवाई होगी. गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि रणदीप थाने में भी गया था. लेकिन उसे वहां कोई नहीं मिला तो वापस आ गया. अब तड़के मेरे पास कॉल आई कि रणदीप ने जोहड़ में छलांग लगा दी. बच्चों ने भी बताया कि उनकी आपस में कोई लड़ाई नहीं हुई. वे कल गुरुद्वारे में भी गए थे. गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि रणदीप की पत्नी के मोबाइल पर बार-बार कॉल और मैसेज आते थे, शायद इसलिए उसने यह कदम उठाया होगा. उधर, SHO जगदीश टामक ने भी विदेशी नंबर से कॉल के बाद पैसे ट्रांसफर की बात कही है. हालांकि, जांच के बाद पूरा मामला साफ होगा.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.