कुल्लू–मनाली में सर्दियों में परिवार के साथ पिकनिक मनाना एक शानदार अनुभव हो सकता है. आसपास कई ऐसे स्थान हैं जहां खुले मैदान में बैठकर धूप का आनंद लेते हुए बर्फ से ढकी पहाड़ियों का दृश्य देखा जा सकता है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ये जगहें सर्दियों में धूप सेकने और दिन भर आराम से समय बिताने के लिए आदर्श मानी जाती हैं.
कुल्लू–मनाली में साफ मौसम के दौरान परिवार के साथ पिकनिक बिताने के लिए कोठी एक बेहतरीन विकल्प है. रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले रास्ते में कोठी रोड से ब्रिटिश ब्रिज तक पहुंचा जा सकता है. यहां खुले स्थान पर बैठकर धूप का आनंद लेते हुए बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा देखा जा सकता है. पास ही फॉरेस्ट का रेस्ट हाउस भी मौजूद है, जिससे पूरा दिन आराम से पिकनिक बिताना संभव है.

मनाली के आसपास परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए सेथन एक बेहतरीन विकल्प है. हामटा के पास स्थित इस जगह पर पांडु रोपा भी देखा जा सकता है. इसके अलावा कई ऐसे पॉइंट्स हैं जहां खुला आसमान और धूप का आनंद लेते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया जा सकता है. अभिनेत्री कंगना रनौत का भी यह पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है, जहां वह अपने परिवार के साथ कई बार समय बिताने आती हैं. शांत वादियों के बीच बैठकर पिकनिक मनाने के लिए यह स्थान खास माना जाता है.

नग्गर के जाना गांव में स्थित वाटरफॉल के पास पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन समय बिताया जा सकता है. जाना रोड पर कई ऐसे स्पॉट्स हैं, जहां थोड़ी सैर कर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया जा सकता है. आप घर से बना खाना लेकर आ सकते हैं या वाटरफॉल के पास देसी और ऑथेंटिक पहाड़ी व्यंजन पैक करवा कर आनंद ले सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

महाराजा कोठी से काइस धार तक का ट्रैक एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है. यहां से पैदल लगभग 7 किलोमीटर चलकर आप खूबसूरत नजारों और अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ट्रेल्स के बीच पहुंच सकते हैं. रास्ते में रुक कर आप प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं और काइस धार में पिकनिक भी कर सकते हैं. सुबह जल्दी निकल कर दिन भर धूप का आनंद लेते हुए पिकनिक मनाना यहां बेहद सुखद है. आसपास खाने के लिए एक ढाबा भी मौजूद है, जहां पहाड़ी नजारों के बीच मैगी और अन्य स्थानीय व्यंजन का आनंद लिया जा सकता है.

मनाली में मॉल रोड के पास स्थित वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी के वन विहार में पिकनिक मनाना भी शानदार अनुभव है. देवदार के घने पेड़ों के नीचे आराम से बैठकर आप समय बिता सकते हैं. मॉल के पास होने के बावजूद यहां काफी शांति है, जिससे परिवार या दोस्तों के साथ प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना सुखद रहता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.