हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर कटाहर गांव में युवक ने शादी से इंकार पर युवती के घर में आग लगा दी. पड़ोसियों ने परिवार के तीन लोगों को बचाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर भेजा है. आरोपी ने पहले भी फोन पर धमकी दी थी.
कुल्लू जिले के नित्थर की कुठेड़ पंचायत के कटाहर गांव में घर को आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, कुल्लू जिले के नित्थर की कुठेड़ पंचायत के कटाहर गांव में घर को आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवती से शादी करना चाहता था. हालांकि, परिवार ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यह घटना पेश आई थी. आगजनी के दौरान पड़ोसियों की वजह से माता पिता और युवती की जान बच गई. हालांकि, घर का काफी सामान जल गया. पुलिस ने आरोपी की कार भी कब्जे में ली है. आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है.
पुलिस की दी गई शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वो खाना खाने के बाद सो गए. हालांकि, आधे घंटे बाद घार के बाहर दिवारों पर आग की लपटें नजर आईं. पड़ोसी महिला ने लपटें देखीं और शोर मचाया. जब परिवार ने शोर सुना तो जागा और फिर घर से बाहर भागे. वहीं आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. हालांकि, इस दौरान सनकी युवक कार में फरार हो गया.
पुलिस चौकी लूहरी को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था. हालांकि, परिवार ने रिश्ते से इन्कार कर दिया. दो दिन पहले भी आरोपी ने फोन पर धमकी दी थी औऱ कहा था कि अगर बेटी की शादी उससे नहीं करवाई तो वह परिवार को घर में जिंदा जला देगा. एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है और मामले की जांच चल रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.