आगामी दिनों को लेकर क्या है चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में 7 , 9 और 10 मार्च को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. 11 और 12 मार्च को भी ऊंची और मध्य पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर और राज्य की मध्य और निचली पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है. हालांकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं.
आगामी दिनों में तापमान में आएगा क्या बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों और उनके आसपास की मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 -8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
कितना रहा प्रदेश में न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सुंदरनगर में 11.1 डिग्री, भुंतर में 10.1 डिग्री, कल्पा में 7.5 डिग्री, धर्मशाला में 12.0 डिग्री, ऊना में 13.5 डिग्री, नाहन में 13.4 डिग्री, पालमपुर में 15.0 डिग्री, सोलन में 11.2 डिग्री, मनाली में 8.8 डिग्री, कांगड़ा में 14.7 डिग्री, मंडी में 11.6 डिग्री, बिलासपुर में 13.0 डिग्री, डलहौजी में 13.7 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 17.3 डिग्री, सेऊबाग में 9.5 डिग्री, बरठीं में 10.5 डिग्री, कसौली में 17.5 डिग्री, पांवटा साहिब में 14.0 डिग्री, सराहन में 7.8 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री, ताबो में 2.3डिग्री, और नेरी में 18.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान
शिमला में शुक्रवार को अधिकतम पारा 25.3 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 32.8 डिग्री, भुंतर में 31.8 डिग्री, कल्पा में 23.5 डिग्री, धर्मशाला में 30.0 डिग्री, ऊना में 34.0 डिग्री, नाहन में 24.3 डिग्री, सोलन में तीसर 30.2 डिग्री, मनाली में 24.6 डिग्री, कांगड़ा में 32.0 डिग्री, मंडी में 33.0 डिग्री,चंबा में 29.9 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 27.8 डिग्री, बरठीं में 31.0 डिग्री, कसौली में 24.1 डिग्री, ताबो में 18.9 डिग्री, और नेरी में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.