Himachal Weather News Live: हिमाचल के कई जिलों में स्कूल हुए बंद
अगले 15 घंटों में चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल, स्पीति और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में भारी बर्फबारी के चलते 28 जनवरी को मनाली, कुल्लू बंजार उप मंडल में सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने नोटिफिकेशन जारी की.
Himachal Pradesh Weather News: अगले तीन घंटे में होगी भारी बारिश
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, उना में अगले दो से तीन घंटे में भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल में अलर्ट के बाद हमीरपुर में पीडब्ल्यूडी अलर्ट
हमीरपुर जिले में हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद लोकनिर्माण विभाग ने कसी कमर. लोकनिर्माण निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते दो नेशनल हाईवे सहित 618 सड़कें बन्द. 503 मशीनों से अवरुद्ध सड़कों को खोलने का किया जा रहा काम. विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल में पहुंच रहे सैलानियों से की अपील , कहा रोड सेफ्टी रूल का करें पालन, प्रशासन कर रहा हर संभव मदद. विक्रमादित्य सिंह ने सैलानियों से सड़क किनारे वाहन छोड़कर न जाने की भी की अपील.
शिमला में बदला मौसम, आसमान में छाए बादल
शिमला में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने हल्की बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है. बर्फ का दीदार करने के लिए भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं. तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का अहसास बढ़ गया है. नगर निगम और पर्यटन विभाग ने भी सुरक्षा और यातायात के इंतजाम सख्त कर दिए हैं. मौसम विभाग ने लोगों को चेताया है कि ऊंचाई वाले इलाकों में सावधानी बरतें और सड़क मार्ग पर जाने से पहले मौसम अपडेट देखें.
मौसम को लेकर क्या रहेगा अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी है. राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा. वहीं 27 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. साथ ही कुछ अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश/ बर्फबारी भी हो सकती है. ऐस दौरान घाटी में खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि कई स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. वहीं कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवायें 50–60 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 70 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की गई है. लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर जिले और कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के उच्च पर्वतीय इलाकों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है .
28, 30 और 31 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. 1 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानो पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. 29 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं अब प्रदेश में मौसम बदलने के दौरान तापमान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान निचले पहाड़ी/ मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. जबकि अगले 24 घंटों में मध्य/ ऊंची पहाड़ियों पर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में राज्यभर में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. अगले 24 घंटों में राज्यभर में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 24 घंटों में राज्यभर में अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. वहीं अगले 2 से 3 दिनो में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है.
प्रदेश में कितना रहा न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में सोमवार को 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 3.8 डिग्री, भुंतर में 2.0, कल्पा में माइनस – 2.8, धर्मशाला में माइनस -0.2, ऊना में 2.6, नाहन में 6.2, पालमपुर में 3.5, सोलन में 2.2, मनाली में 0.1, कांगड़ा में 4.5, मंडी में 5.2, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 4.2, जुब्बड़हट्टी में 6.0, कुफरी में 4.2, कुकुमसेरी में माइनस – 10.2, नारकंडा में 0.5, रिकांगपिओ में 0.1, सेऊबाग में 3.5, बरठीं में 4.7, चौपाल में 3.3, कसौली में 6.3, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में माइनस – 0.3, देहरा गोपीपुर में 9.0, ताबो में -10.0, मशोबरा में 5.1 और बजौरा में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.