अगले 24 घंटों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 2 फरवरी की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर – पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. जबकि 5 फरवरी को भी एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर- पश्चिम भारत में सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया गया है. इस दौरान अब प्रदेश के कई इलाकों में फिर मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 31 जनवरी, 2 फरवरी और 3 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. जबकि 1 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की आशंका है. 31 जनवरी को लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों में एक दो स्थानों पर घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया गया है. उसके पश्चात 4 और 5 फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. ऐसे में प्रदेश के शहरों में तापमान की बात की जाए तो अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि अगले 3 से 4 दिनो के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है. अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका जताई गई है. जबकि अगले 3 से 4 दिनो के दौरान राज्य में मौसम बदलने के साथ अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है.
कितना रहा शहरों का न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सुंदरनगर में 4.6 डिग्री, भुंतर में 3 5 डिग्री, कल्पा में -2.4 डिग्री, धर्मशाला में 4.4, ऊना में 6.5, नाहन में 8.1, पालमपुर में 3.5, सोलन में 2.6, मनाली में -0.2, कांगड़ा में 6.4, मंडी में 6.6, बिलासपुर में 8.0, हमीरपुर में 6.7, जुब्बड़हट्टी में 4.4, कुफरी में 3.8, कुकुमसेरी में -9.2, नारकंडा में 1.3, भरमौर में -4.0, रिकांगपिओ में 0.3, सेऊबाग में 2.3, बरठीं में 6.8, चौपाल में 4.1, कसौली में 7.4, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में माइनस -0.3, देहरा गोपीपुर में 7.0, ताबो में -10.2, मशोबरा में 5.0 और बजौरा में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.