प्रदेश में मौसम को लेकर क्या रहेगी चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 21 जनवरी को राज्य में शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. जबकि 21 जनवरी को मैदानी इलाकों बिलासपुर, हमीरपुर मंडी जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने मिल सकता है. 24 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने के आसार रहेंगे. 22 और 26 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर और 23 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. साथ ही 23 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों के एक दो स्थानों पर एक या दो बार भारी बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है.
अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद के 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है.
कितना रहा प्रदेश में न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री रहा. भुंतर में 1.8 डिग्री, कल्पा में माइनस -3.2 डिग्री, धर्मशाला में 6.2 डिग्री, ऊना में 5.0, नाहन ने 5.7, पालमपुर में 3.5, सोलन में 1.8 डिग्री, मनाली में 2.6 डिग्री, कांगड़ा में 5.0 डिग्री, मंडी में 3.2 डिग्री, बिलासपुर में 5.0 डिग्री, हमीरपुर में 2.6 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 6.3, कुफरी में 1.8, कुकुमसेरी में माइनस -6.9, नारकंडा में 0.1, रिकांगपिओ में माइनस -0.1, सेऊबाग में 1.0, बरठीं में 1.9, चौपाल में 3.3, कसौली में 6.5, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 7.4, देहरा गोपीपुर में है6.0, ताबो में माइनस -10.0 और नेरी में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.