आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अब नए साल पर मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान राज्य में मध्यम पहाड़ियों और ऊंची पहाड़ियों में शीत दिवस रहने की भी संभावना है. जबकि 2 और 5 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में इस दौरान शीत लहर चलने की भी संभावना है. जबकि 5 जनवरी तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाको में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है. वहीं मैदानी क्षेत्र में देर रात और सुबह के दौरान सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में अलग अलग स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाया रह सकता है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि ऊंची पहाड़ियों और आसपास की मध्यम पहाड़ियों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे धीरे 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. जबकि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ताबो में न्यूनतम पारा माइनस -3.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 10.0 डिग्री, सुंदरनगर में 2.9 डिग्री, भुंतर में 2.1 डिग्री, कल्पा में माइनस -0.6, धर्मशाला में 6.2, ऊना में 6.6, नाहन में 8.9, पालमपुर में 5.5, सोलन में 2.6, मनाली में 3.3, कांगड़ा में 6.2, मंडी में 4.3, बिलासपुर में 7.0, हमीरपुर में 5.2, जुब्बड़हट्टी में 9.4, कुफरी में 7.1, नारकंडा में 3.9, भरमौर में 7.2, कसौली में 12.4, रिकांगपिओ में 1.5, बरठीं में 5.9, पांवटा साहिब मे 9.0, सराहन में 5.1, देहरा गोपीपुर में 10.0, नेरी में 8.7 और बजौरा में 3.0 डिग्री सेल्सियस पारा रहा.
प्रदेश में कैसा रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश को राजधानी शिमला में 19.6 अधिकतम पारा रहा. जबकि सुंदरनगर में 22.5, भुंतर में 18.0, कल्पा में 12.5, धर्मशाला में 20.0, ऊना में 24.0, नाहन में 21.0, सोलन में 26.5, मनाली में 15.0, कांगड़ा में 22.6, मंडी में 19.9, हमीरपुर में 24.3, जुब्बड़हट्टी में 22.0, कुफरी में 12.9, कुकुमसेरी में 4.2, नारकंडा में 12.7, भरमौर में 15.4, रिकांगपिओ में 15.9, बरठीं में 23.3, कसौली में 18.8, ताबो में 6.4, नेरी में 24.0 और बजौरा में 21.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.