प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट
ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद अब मौसम साफ होने से एक बार फिर प्रदेश में सूखी ठंड बढ़ने लगी है. प्रदेश में शुक्रवार को 17 शहरों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिला है.
मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 8 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि 6 जनवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक दो जगहों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम सूखा रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं मैदानी इलाकों में 6 जनवरी तक देर रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 3 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, और सिरमौर जिलों के एक दो स्थान पर घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, और सिरमौर के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 5.1 डिग्री, भुंतर में 4.0, कल्पा में माइनस -3.0, धर्मशाला ने 8.6, ऊना में 8.0, नाहन में 6.5, पालमपुर में 2.0, सोलन में 3.0, मनाली में 2.3, कांगड़ा में 2.5, मंडी में 8.2, बिलासपुर में 8.0, हमीरपुर में 4.0, जुब्बड़हट्टी में 4.6, कुफरी में माइनस -0.1, कुकुमसेरी में माइनस -6.2, नारकंडा में माइनस -1.0, रिकांगपिओ में 1.4, सेऊबाग में 3.0, बरठीं में 7.6, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 4.1, देहरा गोपीपुर में 7.0, ताबो में माइनस -6.8, नेरी में 5.3 और बजौरा में 4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.