आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अब आगामी दिनों में फिर मौसम बदलने को लेकर अलर्ट जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. इस दौरान 29 और 30 दिसंबर को निचले पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों के कुछ अलग अलग हिस्सों में सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. ऐसे में ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर ,मंडी के इलाकों में 29 और 30 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
29 दिसंबर को चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और कुल्लू जिले के ऊंचे इलाके में एक दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है .वहीं 30 दिसंबर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. 31 दिसंबर को अनेक स्थानों पर और 1 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. हालांकि प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा. 31 दिसम्बर को राज्य में मध्य पहाड़ियों और ऊंची पहाड़ियों के अलग अलग इलाकों में शीत दिवस रहने की संभावना है. जबकि 1, 2 और 3 जनवरी को राज्य के अलग अलग इलाकों में शीत लहर चलने का पूर्वानुमान जताया गया है.अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. इसके बाद, अगले 3 से 4 दिनो में राज्य भर में न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. इसके बाद, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -5.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं ताबो में न्यूनतम पारा माइनस -5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री, सुंदरनगर में 2.8 डिग्री, भुंतर में 1.8 डिग्री, कल्पा में 0.6, धर्मशाला में 9.6, ऊना में 4.4, नाहन में 7.6, पालमपुर में 5.0, सोलन में 2.2, मनाली में 3.5, कांगड़ा में 5.6, मंडी में 3.9, बिलासपुर में 7.8, हमीरपुर में 3.6, जुब्बड़हट्टी में 7.5, कुफरी में 6.8, नारकंडा में 4.3, भरमौर में 8.1, रिकांगपिओ में 2.9, बरठीं में 4.7, पांवटा साहिब मे 8.0, सराहन में 5.2, देहरा गोपीपुर में 9.0, नेरी में 8.8 और बजौरा में 2.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा.
प्रदेश में कैसा रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश को राजधानी शिमला में 17.5 अधिकतम पारा रहा. जबकि सुंदरनगर में 22.2, भुंतर में 22.2, कल्पा में 13.5, ऊना में 23.5, नाहन में 18.3, सोलन में 22.2, मनाली में 15.8, कांगड़ा में 21.2, मंडी में 22.0, हमीरपुर में 21.6, जुब्बड़हट्टी में 21.0, कुफरी में 14.7, कुकुमसेरी में 8.4, नारकंडा में 14.2, भरमौर में 15.6, रिकांगपिओ में 16.3, बरठीं में 21.5, कसौली में 15.7, ताबो में 7.1, नेरी में 22.2 और बजौरा में 23.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.