मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अब 17 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलेगा. ऐसे में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में 17 और 18 दिसंबर को भाखड़ा बांध बिलासपुर के जलाशय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों और बल्ह घाटी, मंडी के कुछ क्षेत्रों में सुबह सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी है. वहीं उच्च पर्वतीय इलाकों में 20 और 21 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की की संभावना जताई गई है. हालांकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम साफ बना रहने की संभावना है. ऐसे में प्रदेश में तापमान में अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. 22 दिसम्बर तक प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क और सामान्य बना रहने को संभावना है.
कितना रहा प्रदेश का न्यूनतम तापमान
हिमाचल प्रदेश में कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम पारा माइनस -5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश की राजधानी शिमला का न्यूनतम पारा 11.4 डिग्री, सुंदरनगर में 3.4, भुंतर में 2.8, कल्पा में 1.8, धर्मशाला में 10.0, ऊना में 7.0, नाहन में 10.3, पालमपुर में 6.0, सोलन में 4.0, मनाली में 4.5, कांगड़ा में 5.0, मंडी में 5.6, बिलासपुर में 6.0, हमीरपुर में 4.7, जुब्बड़हट्टी में 10.4, कुफरी में 9.7, नारकंडा में 6.5, रिकांगपिओ में 3.9, सेऊबाग में 0.8, बरठीं में 5.6, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 5.6, देहरा गोपीपुर में 9.0, नेरी में 10.2 और बजौरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
क्या रहा प्रदेश में अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, सुंदरनगर में 23.5, भुंतर में 22.4, कल्पा में 17.3, धर्मशाला में 25.0, ऊना में 25.4, नाहन में 24.0, सोलन में 27.0, मनाली में 17.0, कांगड़ा में 25.6, मंडी में 24.8, हमीरपुर में 25.7, जुब्बड़हट्टी में 23.6, कुफरी में 16.3, नारकंडा में13.7, भरमौर में 17.3, रिकांगपिओ में 19.2, बरठीं में 25.4, ताबो में 8.2, नेरी में 24.3 और बजौरा में 24.9 डिग्री अधितम पर दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.