मौसम को लेकर क्या है अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में 14 दिसंबर को मौसम ख़राब होने को लेकर अलर्ट जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश / बर्फबारी की संभावना है. लाहौल स्पीति, कुल्लू और कांगड़ा के उच्च पर्वतीय इलाकों के लिए यह अलर्ट जारी है. जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम साफ़ रहने की संभावना है. इस दौरान बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट भी जारी है. राज्य में 19 दिसंबर तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि इस दौरान अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने को संभावना है.
प्रदेश के सभी हिस्सों में कैसा रहा न्यूनतम तापमान
हिमाचल प्रदेश में बदलने मौसम के कारण अब पारा कई स्थानों में माइनस में जा लुढ़का है. ऐसे में ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस -6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि समदो में पारा माइनस -2.4, कुकुमसेरी में माइनस -3.5 दर्ज किया गया. जबकि प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 4.1, भुंतर में 2.6, कल्पा में 2.8, धर्मशाला में 7.2, ऊना में 6.4, नाहन में 10.0, पालमपुर में 5.0, सोलन में 3.8, मनाली में 4.4, कांगड़ा में 7.4, मंडी में 5.3, बिलासपुर में 6.0, हमीरपुर में 6.2, जुब्बड़हट्टी में 8.4, कुफरी में 9.4, नारकंडा में 6.3, भरमौर में 8.9, रिकांगपिओ में 4.9, सेऊबाग में 1.2, बरठीं में 5.6, पांवटा साहिब में 10.0, सराहन में 5.7, नेरी में 11.2 और बजौरा में 3.2 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.
कितना रहा अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री, सुंदरनगर में 17.4, भुंतर में 17.0, कल्पा में 14.3, धर्मशाला में 22.0, ऊना में 16.6, नाहन में 20.8, सोलन में 18.2, मनाली में 14.6, कांगड़ा में 18.6, मंडी में 17.8, बिलासपुर में 18.8, हमीरपुर में 18.8, जुब्बड़हट्टी में 19.2, कुफरी में 13.6, कुकुमसेरी में 9.9, नारकंडा में 14.5, भरमौर में 14.6, रिकांगपिओ में 17.8, बरठीं में 17.8, समदो में 13.0, कसौली में 14.3, ता ताबो में 8.5, नेरी में 18.9 और बजौरा में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.