आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
- मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार अब प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ने वाला है. 17 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई गई है. वहीं 16, 18 और 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है. हालांकि 17 और 21 मार्च को प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है.
- वहीं 20 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने के आसार जताए गए है. ऐसे में 16 और 18 मार्च को प्रदेश में येलो अलर्ट रहेगा. जबकि 19 मार्च को खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 16 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिलों के ऊंचे इलाको में, किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम पारा 17.2 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 22.2 डिग्री, भुंतर में 22.2 डिग्री, कल्पा में 12.0 डिग्री, ऊना में 23.4 डिग्री, नाहन में 28.7 डिग्री, केलांग में 7.7 डिग्री, सोलन में 22.5 डिग्री, मनाली में 15.0 डिग्री, कांगड़ा में 20.9 डिग्री, मंडी में 22.6 डिग्री, चंबा में 16.7 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 20.0 डिग्री, कुफरी में 9.8 डिग्री, बरठीं में 22.2 डिग्री, कसौली में 13.3 डिग्री, ताबो में 9.1 डिग्री और नेरी में 23.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा.
कितना रहा प्रदेश में न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सुंदरनगर में 12.5 डिग्री, भुंतर में 11.2 डिग्री, कल्पा में 3.0 डिग्री, धर्मशाला में 13.7 डिग्री, ऊना में 12.4 डिग्री, नाहन में 11.4 डिग्री, पालमपुर में 13.0 डिग्री, सोलन में 10.2 डिग्री, मनाली में 9.9 डिग्री, कांगड़ा में 14.0 डिग्री, मंडी में 12.5 डिग्री, बिलासपुर में 14.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 12.0 डिग्री, कुफरी में 6.4 डिग्री, कुकुमसेरी में 4.4, बरठीं में 11.3 डिग्री, कसौली में 15.3 डिग्री, पांवटा साहिब में 17.0 डिग्री, सराहन में 7.2 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 13.0 डिग्री, ताबो में 1.4 डिग्री, और नेरी में 14.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.