मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 14 मार्च को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. प्रदेश में 12 मार्च को लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिले के ऊंचे इलाको में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी के साथ मध्यम गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है.
15 मार्च तक कैसा रहने वाला है मौसम
13 मार्च को राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 16 और 17 मार्च को राज्य की मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है. जबकि 11, 12 और 14 मार्च को प्रदेश की ऊंची और मध्य पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर और निचली पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं 15 मार्च की निचली पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है.
कैसे रहेगा प्रदेश में तापमान
अगले 2 से 3 दिनो में राज्य के कई हिस्सों के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. अगले 2 दिनों में मध्य और उच्च पहाड़ियों के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, प्रदेश के निचले क्षेत्रों के कई हिस्सों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है. हालांकि इसके बाद अगले 2 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 15 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम पारा 23.5 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 30.7 डिग्री, भुंतर में 26.5 डिग्री, कल्पा में 20.5 डिग्री, धर्मशाला में 29.0 डिग्री, ऊना में 33.2 डिग्री, नाहन में 28.8 डिग्री, केलांग में 6.1 डिग्री, सोलन में 30.0 डिग्री, मनाली में 20.2 डिग्री, कांगड़ा में 28.5 डिग्री, मंडी में 30.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 26.2 डिग्री, कुफरी में 17.9 डिग्री, बरठीं में 31.4 डिग्री, कसौली में 25.5 डिग्री, ताबो में 15.3 डिग्री, और नेरी में 32.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा.
कितना रहा प्रदेश में न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सुंदरनगर में 13.4 डिग्री, भुंतर में 14.2 डिग्री, कल्पा में 5.8 डिग्री, धर्मशाला में 12.8 डिग्री, ऊना में 14.0 डिग्री, नाहन में 13.8 डिग्री, केलांग में 4.2, पालमपुर में 16.0 डिग्री, सोलन में 10.2 डिग्री, मनाली में 11.2 डिग्री, कांगड़ा में 17.5 डिग्री, मंडी में 15.9 डिग्री, बिलासपुर में 16.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 15.2 डिग्री, कुफरी में 9.0 डिग्री, कुकुमसेरी में 4.6, सेऊबाग में 13.5 डिग्री, बरठीं में 13.1 डिग्री, कसौली में 16.0 डिग्री, पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री, सराहन में 9.3 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री, ताबो में 1.4 डिग्री, और नेरी में 19.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.