आगामी दिनों में मौसम को लेकर क्या रहेगा पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में फिर मौसम का मिजाज़ बिगड़ने वाला है. ऐसे में प्रदेश के ऊपरी इलाकों में जहां शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई है. वहीं 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर प्रदेश में सक्रिय होने वाला है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि प्रदेश में 5 मार्च तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. ऐसे में प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि ऊंची चोटियों और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में 28 फरवरी के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई गई है.
कितना रहा प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान
ऊपरी इलाको में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद अब प्रदेश के कई स्थानों में मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है. ऐसे में शुक्रवार को राजधानी शिमला में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 8.5 डिग्री, भुंतर में 7.6 डिग्री, कल्पा में 0.6 डिग्री, धर्मशाला में 10.2 डिग्री, ऊना में 10.6 डिग्री, नाहन में 11.3 डिग्री, पालमपुर में 9.0 डिग्री, सोलन में 6.8 डिग्री, मनाली में 3.5 डिग्री, कांगड़ा में 10.4 डिग्री, मंडी में 9.4 डिग्री, बिलासपुर में 11.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9.2 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -2.6 डिग्री, सेऊबाग में 5.3 डिग्री, बरठीं में 8.6 डिग्री, पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री, सराहन में 6.3 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 13.0 डिग्री, ताबो में माइनस -2.4 डिग्री और नेरी में 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
कितना रहा शहरों का अधिकतम पारा
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 26.8 डिग्री, भुंतर में 24.8 डिग्री, कल्पा में 14.5 डिग्री, धर्मशाला में 23.0 डिग्री, ऊना में 30.2 डिग्री, नाहन में 23.8 डिग्री, केलांग में 8.0 डिग्री, सोलन में 23 5 डिग्री, मनाली में 17.8 डिग्री, कांगड़ा में 27.0 डिग्री, मंडी में 27.2 डिग्री, डलहौजी में 15.6 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 20.8 डिग्री, बरठीं में 26.7 डिग्री, ताबो में 10.7 डिग्री और नेरी में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है..
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.