आगामी दिनों में क्या है मौसम को लेकर चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में 4 और 6 मार्च को दो अलग पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं. ऐस में प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है. प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर 7 और 8 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश का मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है. प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में अब लगातार मौसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी हल्का इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है. ऐसे में सोमवार को राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 7.4 डिग्री, भुंतर में 6.9 डिग्री, कल्पा में 1.6 डिग्री, धर्मशाला में 10.2 डिग्री, ऊना में 10.6 डिग्री, नाहन में 12.5 डिग्री, पालमपुर में 9.0 डिग्री, सोलन में 7.2 डिग्री, मनाली में 2 6 डिग्री, कांगड़ा में 9.6 डिग्री, मंडी में 8.4 डिग्री, बिलासपुर में 9.0 डिग्री, डलहौजी में 10.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 11.0 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -4.8 डिग्री, सेऊबाग में 5.0 डिग्री, बरठीं में 6.0 डिग्री, पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री, सराहन में 6.4 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 13.0 डिग्री, ताबो में माइनस -4.1 डिग्री, और नेरी में 13.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.
प्रदेश के अधिकतम में होने लगा इज़ाफ़ा
शिमला में अधिकतम पारा 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 27.8 डिग्री, भुंतर में 26.3 डिग्री, कल्पा में 17.7 डिग्री, धर्मशाला में 24.1 डिग्री, ऊना में 31.0 डिग्री, नाहन में 24.9 डिग्री, केलांग में 7.2 डिग्री, सोलन में 24.8 डिग्री, मनाली में 19.5 डिग्री, कांगड़ा में 28.0 डिग्री, मंडी में 28.1 डिग्री, चंबा में 26.1 डिग्री, डलहौजी में 15.3 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 21.6 डिग्री, बरठीं में 27.5 डिग्री, ताबो में 10.7 डिग्री, और नेरी में 28.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.