राजधानी शिमला, पालमपुर और बिलापसुर में एक समान न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मैदानी इलाकों में बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा जबकि मंडी ने हल्का कोहरा छाया रहा. वहीं अब मौसम साफ रहने से लाहौल स्पीति में भी सड़को से बर्फ हटने का काम किया गया है. ऐसे में अब कुल्लू से केलांग के लिए बस सेवा भी बहाल कर दी गई है. ऐसे में सोमवार से कुल्लू से केलांग बस सेवा को फिर से शुरू करने से अब स्थानीय लोग और पर्यटकों को भी अब आसानी होगी. प्रदेश में सब आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.
मौसम को लेकर क्या है चेतावनी?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि इस दौरान 18 फरवरी को राज्य में ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जबकि सप्ताह के शेष दिनों में राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकांश और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
कितना रहा प्रदेश का न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 6.2 डिग्री, भुंतर में 5.0 डिग्री, कल्पा में 1.8 डिग्री, धर्मशाला में 7.0 डिग्री, ऊना में 7.8 डिग्री, नाहन में 9.8 डिग्री, पालमपुर में 8.0 डिग्री, सोलन में 4.2 डिग्री, मनाली में 2.2 डिग्री, कांगड़ा में 7.8 डिग्री, मंडी में 7.2 डिग्री, बिलासपुर में 8.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 8.4 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -8.6 डिग्री, सेऊबाग में 3.5 डिग्री, बरठीं में 5.5 डिग्री, कसौली में 8.9 डिग्री, पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री, सराहन में 4.9 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 12.0 डिग्री, ताबो में माइनस -8.0 डिग्री और नेरी में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रदेश में अधिकतम तापमान कितना रिकार्ड किया गया
शिमला का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 25.1 डिग्री, भुंतर में 25.0 डिग्री, कल्पा में 15.2 डिग्री, धर्मशाला में 22.0 डिग्री, ऊना में 28.4 डिग्री, नाहन में 24.0 डिग्री, सोलन में 24.0 डिग्री, मनाली में 17.4 डिग्री, कांगड़ा में 25.5 डिग्री, मंडी में 26.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 19.6 डिग्री, बरठीं में 25.1 डिग्री, कसौली में 17.2 डिग्री, ताबो में 6.0 डिग्री और नेरी में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.