वहीं ताबो में 33 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गई है. इस दौरान प्रदेश में धूप खिलने के बाद कहीं भी शीतलहर का प्रकोप देखने को नहीं मिला. जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा देखने को मिला.
मौसम को लेकर क्या रहेगा अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक आने की संभावना जताई गई है. ऐसे में 13 और 16 फरवरी को यह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. जिसके प्रभाव से 16 और 17 फरवरी को राज्य में ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है. 12 फरवरी को बिलापसुर और मंडी जिलों के अलग अलग स्थानों पर चना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी है.जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा.
वहीं इसके चलते प्रदेश के तापमान में भी कोई बड़ा बदला देखने को नहीं मिलेगा. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है.
कितना रहा प्रदेश के शहरों में न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, भुंतर में 4.4 डिग्री, कल्पा में माइनस -1.5 डिग्री, धर्मशाला में 6.6 डिग्री, ऊना में 7.7 डिग्री, नाहन में 9.3 डिग्री, पालमपुर में 7.0 डिग्री, सोलन में 4.7 डिग्री, मनाली में 1.7 डिग्री, मंडी में 6.1 डिग्री, बिलासपुर में 7.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 8.6 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -6.3 डिग्री, सेऊबाग में 3.3 डिग्री, बरठीं में 4.6 डिग्री, कसौली में 8.5 डिग्री, पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री, सराहन में 4.3 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 9.0 डिग्री, ताबो में माइनस -5.7 डिग्री और नेरी में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रदेश एक शहरों में अधिकतम तापमान
राजधानी शिमला में अधिकतम पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 25.1 डिग्री, भुंतर में 23.3 डिग्री, कल्पा में 11.6 डिग्री, धर्मशाला में 22.0 डिग्री, ऊना में 26.4 डिग्री, नाहन में 22.4 डिग्री, सोलन में 23.0 डिग्री, मनाली में 14.8 डिग्री, कांगड़ा में 24.7 डिग्री, मंडी में 25.1 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 18.2 डिग्री, बरठीं में 24.3 डिग्री, कसौली में 18.9 डिग्री, ताबो में 2.5 डिग्री और नेरी में 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.