ऐसे में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान नेरी में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. ऊना और मंडी में एक समान अधिकतम पारा 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि शिमला,पालमपुर, बिलासपुर में एक समान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम को लेकर क्या रहेगी चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार न्यू पश्चिमी विक्षोभ के 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. 7 और 8 मार्च को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. और 9 मार्च को राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. हालांकि हफ्ते के बाकी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा.
प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है.
कितना रहा शहरों का न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 10.0 डिग्री, सुंदरनगर में 7.7 डिग्री, भुंतर में 6.9 डिग्री, कल्पा में 3.6 डिग्री, धर्मशाला में 10 3 डिग्री, ऊना में 10.2 डिग्री, नाहन में 13.0 डिग्री, केलांग में माइनस – 4.1 डिग्री, पालमपुर में 10.0 डिग्री, सोलन में 9.0 डिग्री, मनाली में 4.0 डिग्री, कांगड़ा में 10.5 डिग्री, मंडी में 8.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.0 डिग्री, चम्बा में 8.5 डिग्री,डलहौजी में 10.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 12.4 डिग्री, कुकुमसरी में माइनस – 3.8 डिग्री, बरठीं में 6.9 डिग्री, पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री, सराहन में 6 7 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 14.0 डिग्री, ताबो में माइनस – 2.5 डिग्री और नेरी में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कितना अधिक रहा अधिकतम तापमान
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 30.6 डिग्री, भुंतर में 28.3 डिग्री, कल्पा में 20.5 डिग्री, धर्मशाला में 25.0 डिग्री, ऊना में 30.7 डिग्री, नाहन में 28.3 डिग्री, केलांग में 10.5 डिग्री, सोलन में 29.0 डिग्री, मनाली में 21.6 डिग्री, कांगड़ा में 29.3 डिग्री, मंडी में 30.7 डिग्री, चम्बा में 27.9 डिग्री, डलहौजी में 19.9 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 23.2 डिग्री, बरठीं में 29.4 डिग्री, ताबो में 13.8 डिग्री और नेरी में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.