Himachal Kullu Car Accident: हिमाचल प्रदेश में नए साल की पहली बुरी खबर कुल्लू जिले से आई है. यहां पर एक कार हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 3 लड़कियां शामिल हैं. कसोल से बर्थड पार्टी और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद चारों कार सवार लौट रहे थे और कुल्लू के भुतनाथ वेली ब्रिज के पास उनकी कार खड़े ट्रक से जा टकराई.
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान सतपाल निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है, जबकि मृत लड़कियों की भी शिनाख्त हो गई है. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को सतपाल का जन्मदिन था और वह अपनी तीन महिला दोस्तों के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था.

बताया जा रहा है कि मृतक सतपाल टैटू आर्टिस्ट था.
इस दौरान सुबह तड़के दो से तीन बजे के बीच कसौल से वापस लौट रहे थे तो कार भूतनाथ के पास पहले पैराफिट से टकराई और बाद में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई. घटना के बाद लोगों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से चारों घायलों को निकाला. बताया जा रहा है कि मृतक सतपाल टैटू आर्टिस्ट था और कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था. गुरुवार को कुल्लू अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है औऱ शव परिजनों को सौंपे गए हैं.
मृतकों की पहचान कार चालक सतपाल (25 ) चामुंडा नगर, ढालपुर और 20 वर्षीय अंकिता तांदी, लाहौल स्पीति और कशिश (20 ) जल्लुग्रां, जरी, कुल्लू की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 20 वर्षीय रतांजलि, सचानी भुंतर, घायल हो गई थी, जिसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई. एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि बीती रात को सड़क हादसा हुआ है और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि 1 गंभीर घायल युवती को रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. एसपी ने बताया कि सभी के शव परिजनों को सौंप दिए गए है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.