कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी हुई। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके में हुई। सुरक्षाबलों के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी अचानक उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। पखांजूर के एडिशनल एसपी राकेश कुर्रे ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परतापुर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की सूचना मिली है। फिलहाल, इस मुठभेड़ से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.