कोरबा जिले के हरदीबाजार गांव में एक जहरीला अहिराज सांप 35 फीट गहरे कुएं में गिर गया था। दो दिनों तक कुएं में फंसे रहने के बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। दीपक टंडन के घर के कुएं में सांप को पहली बार देखा गया। परिवार ने उसे खुद बाहर निकालने के लिए बाल्टी लटका दी, लेकिन अगले दिन सुबह भी सांप कुएं में ही तैरता मिला। यह देखकर परिवार ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नोवा) को सूचना दी। पहले देखिए तस्वीरें सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ 34 किलोमीटर दूर हरदीबाजार पहुंचे। गांव पहुंचने पर तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब आधे घंटे तक चले इस ऑपरेशन में सांप को बाल्टी की मदद से सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया और एक सुरक्षित थैले में रखा गया। बेहद जहरीला होता है अहिराज सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद घर वालों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जितेंद्र सारथी ने बताया कि यह अहिराज सांप बेहद जहरीला होता है, लेकिन स्वभाव से शांत होता है। यह अन्य सांपों को खाकर उनकी संख्या को नियंत्रित करता है और जैव विविधता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जितेंद्र ने बताया कि कुएं की गहराई लगभग 35 फीट थी, जबकि सांप की लंबाई 5 फीट थी। अहिराज (Banded Krait) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 में संरक्षित प्रजाति है। इसे मारना, पकड़ना, बेचना या नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है, जिसके लिए जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.