Korba bagbudaa python rescue operation : ग्राम बागबुडा में 8 फीट लंबा अजगर छत पर मिला. गांव के लोगों में डर का माहौल बन गया था. जितेंद्र सारथी और भूपेंद्र जगत की टीम ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया, गांववालों ने राहत महसूस की.
उचाई पर चढ़ना दोनों ही खतरे को कई गुना बढ़ाया
जितेंद्र सारथी ने तत्काल ही सूचना प्राप्त कर अपने सहयोगी भूपेंद्र जगत के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.उन्होंने बताया कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन अत्यंत जोखिमपूर्ण था क्योंकि अजगर का आकार और उसकी और उचाई पर चढ़ना दोनों ही खतरे को कई गुना बढ़ा रहे थे. स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने पहले छत की सतर्कता से निगरानी की फिर उन्होंने एक मजबूत रस्सी का उपयोग कर छत पर चढ़ने की योजना बनायी.जितेंद्र ने सावधानी से 15 फीट ऊंची उंचाई पर चड़ा जबकि भूपेंद्र ने जमीन से अजगर के व्यवहार पर नज़र रखी.
सांप को निकट जंगल में वापस छोड़ दिया गया
लगभग एक घंटे के गहन प्रयास के बाद टीम ने अजगर को धीरे धीरे नीचे लाया. अजगर को एक विशेष थैले में सुरक्षित रूप से समेट कर तुरंत ही गांव के लोगों के सामने रख दिया गया जिससे सभी ने राहत की साँस ली. बाद में इस जीव को निकट जंगल में वापस छोड़ दिया गया.
जितेंद्र सारथी ने बताया की यह जोखिमभरा रेस्क्यू था जिसमें एक गलती बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी.लेकिन हम परिवार की सुरक्षा और बेजुबान जीव दोनों की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं.ऐसी स्थितियों में घबराने की बजाय तुरंत हमारी हेल्पलाइन 8817534455 पर कॉल करें. ताकि हमें समय पर सूचना मिल सके और उचित कार्रवाई की जा सके.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.