Korba News: एसईसीएल दीपका खदान में कलिंगा कॉरपोरेशन के कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच छुट्टी विवाद मारपीट में बदल गया. प्रोजेक्ट मैनेजर पर लात-घूंसों और मिट्टी का गमला फेंका गया, जिससे ऑफिस की खिड़कियां भी टूट गईं. पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया.
क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस और सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
छुट्टी के मुद्दे से विवाद की शुरुआत
कंपनी के एल एंड आर हेड (जीएम) विकास दुबे ने बताया कि विवाद की शुरुआत छुट्टी के मुद्दे से हुई थी. कुछ कर्मचारियों ने छुट्टी लेकर हिस्सा लिया था, जबकि कुछ लोगों ने इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दे दिया. विवाद के दौरान कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर पर हमला कर दिया. मजदूरों का कहना है कि सोमवार को दीपका में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कुछ मजदूर छुट्टी लेकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. लौटने पर उनकी हाजिरी काट दी गई, जिससे उनका आक्रोश बढ़ा. मजदूरों का आरोप है कि महेश कुमार का व्यवहार मजदूरों के प्रति ठीक नहीं रहता, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हुई.
पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य में ऐसे विवादों को रोका जा सके. यह घटना खदान के सुरक्षा और अनुशासन पर भी सवाल खड़ा करती है और प्रबंधन के लिए यह जरूरी है कि कर्मचारी और अधिकारी दोनों के बीच बेहतर तालमेल बनाए जाए ताकि कामकाज प्रभावित न हो.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.