कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने निशुल्क सैन्य प्रशिक्षणार्थियों के साथ होली का पर्व मनाया। यह आयोजन होली से एक दिन पूर्व किया गया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल लगाकर, मिष्ठान वितरण कर और होली गीतों पर सामूहिक नृत्य कर भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने प्रशिक्षणार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का वातावरण देखा गया। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने इसे आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द्र के साथ आगे बढ़ने का पर्व बताया। जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति के पर्व सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने होली को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकजुट करने वाला पर्व बताया। यादव ने युवाओं से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना था। पूर्व सैनिकों और प्रशिक्षणार्थियों के इस संयुक्त उत्सव ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.