आज के दौर में बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, मानसिक तनाव के कारण कई महिलाओं को मासिक चक्र के अनियमित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि मासिक चक्र अनियमित होने की समस्या को दवाइयों के अलावा घरेलू उपायों से भी खत्म किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इस समस्या में पपीता का सेवन लाभकारी माना जाता है. उनके अनुसार पपीता को दो तरीकों से खाया जा सकता है. कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर या पके हुए पपीते को फल के रूप में. हालांकि पका हुआ पपीता खाना अधिक प्रभावी माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.