सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में अगर नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक हो, तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो जाती है. ऐसे में सूजी से बनी इडली एक बेहतर विकल्प है.यह हल्की और आसानी से पचने वाली होती है. सूजी इडली बनाने के लिए सूजी, दही, नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा की जरूरत होती है. सबसे पहले एक बर्तन में सूजी और दही को अच्छी तरह मिलाएं. इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें. ध्यान रहे घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. इसे करीब 10-15 मिनट तक ढककर रखें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए. इसके बाद इडली बनाने के लिए सांचे को साफ कर हर खांचे में थोड़ा-सा तेल लगा दें, ताकि इडली चिपके नहीं. इडली के बर्तन में पानी डालकर उबाल आने दें और फिर तैयार घोल को सांचे में भर दें. वीडियो में देखें इडली बनाने की पूरी विधि..
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.