मुरमुरा एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं. बाजार में मिलने वाला मुरमुरा अब आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. गृहिणी राधिका प्रजापति के अनुसार, घर पर बना मुरमुरा ताजा और स्वच्छ होता है और इसमें स्वाद भी अपनी पसंद के अनुसार बढ़ाया जा सकता है. राधिका बताती हैं कि मुरमुरा बनाने के लिए पुराने चावल सबसे अच्छे रहते हैं, क्योंकि इनमें नमी कम होती है और ये अच्छी तरह फूलते हैं. इसके लिए एक कप कच्चे चावल में थोड़ा नमक और 1–2 चम्मच पानी मिलाकर हल्का गीला कर लें. इसके बाद चावलों को 10–15 मिनट तक पंखे या हल्की धूप में सुखा लें.अब एक प्रेशर कुकर में पर्याप्त नमक डालकर उसे तेज आंच पर गरम करें। जब नमक अच्छी तरह तप जाए, तब उसमें थोड़ा-थोड़ा चावल डालकर लगातार चलाएं। कुछ ही सेकंड में चावल फूलकर मुरमुरे बन जाएंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.