यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस नई ट्रेन का परिचालन धनबाद, बोकारो, रांची, राउरकेला, संबलपुर, टिटिलागढ़, रायगढ़ा, विजयवाड़ा, काटपाडी, सलेम और कोयंबत्तूर जैसे प्रमुख स्टेशनों के रास्ते किया जाएगा. इससे पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
13 मार्च को धनबाद पहुंचेगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन
सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस ट्रेन सेवा का शुभारंभ 11 मार्च को किया जा रहा है. इस दिन इसे उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा. उद्घाटन के अवसर पर गाड़ी संख्या 06619 पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल 11 मार्च 2026, बुधवार को पोत्तनूर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन मार्ग में विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए झारखंड पहुंचेगी. निर्धारित समय के अनुसार यह शुक्रवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन 8:40 बजे मूरी, 10:00 बजे बोकारो स्टील सिटी, 10:50 बजे चन्द्रपुरा और 11:28 बजे कतरासगढ़ होते हुए दोपहर 12:30 बजे धनबाद पहुंचेगी.
14 मार्च को धनबाद से पोत्तनूर के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
उद्घाटन के बाद 14 मार्च को गाड़ी संख्या 03375 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी. यह ट्रेन दोपहर 2:00 बजे धनबाद से रवाना होगी. इसके बाद यह 2:25 बजे कतरासगढ़, 2:58 बजे चन्द्रपुरा, 3:50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 4:40 बजे मूरी, 6:00 बजे रांची और 6:25 बजे हटिया सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए दक्षिण भारत की ओर आगे बढ़ेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन अपनी यात्रा पूरी करते हुए 16 मार्च 2026 को सुबह 11:20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी.
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अमृत भारत एक्सप्रेस को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है. ट्रेन में यात्रियों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था, आधुनिक कोच, बेहतर वेंटिलेशन, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.
झारखंड और दक्षिण भारत के बीच यात्रा
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 16619/16620 पोत्तनूर-धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की तिथि और समय की जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी. इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से झारखंड और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा. साथ ही व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिहाज से यह ट्रेन फायदेमंद साबित होगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.