गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्राएं वैदेही गौतम और ख्याति सिंह ने क्रमशः ‘एक्वासेंस स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम’ और ‘स्टेपसेंस स्मार्ट शूज़’ तैयार कर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवॉर्ड में स्थान प्राप्त किया है.
छात्रा वैदेही गौतम और ख्याति सिंह
एक्वासेंस से स्मार्ट जल प्रबंधन
वैदेही गौतम का प्रोजेक्ट ‘एक्वासेंस’ घरेलू जल उपयोग की निगरानी और जल संरक्षण पर आधारित है. इस स्मार्ट मॉडल के माध्यम से घरों में पानी की खपत पर नजर रखी जा सकती है. यह प्रणाली मोबाइल फोन से जुड़ी रहती है और उपयोगकर्ताओं को रियल टाइम में पानी के उपयोग की जानकारी देती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यह मॉडल उपयोग के पैटर्न का विश्लेषण कर यह भी सुझाव देता है कि पानी की खपत को कैसे कम किया जाए. वर्तमान समय में बढ़ते जल संकट को देखते हुए यह प्रोजेक्ट बेहद उपयोगी माना जा रहा है.
स्टेपसेंस स्मार्ट शूज़ से सुरक्षा और ट्रैकिंग
ख्याति सिंह का ‘स्टेपसेंस स्मार्ट शूज़’ सुरक्षा से जुड़ा एक अभिनव मॉडल है. इस स्मार्ट जूते में विशेष चिप और डिवाइस लगाए गए हैं, जिनकी मदद से जूता पहनने वाले व्यक्ति की लोकेशन की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंच सकती है. यह तकनीक बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जूते में लगे सेंसर शरीर की गतिविधियों और मूवमेंट की जानकारी मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराते हैं. इसकी खास बात यह है कि व्यक्ति जितना अधिक चलता है, जूते की बैटरी उतनी ही अधिक चार्ज होती है.
विशेषज्ञ मार्गदर्शन में तैयार हुए मॉडल
दोनों छात्राओं का मार्गदर्शन अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित नवप्रवर्तक और विद्यालय के रोबोटिक्स लैब इंचार्ज कुणाल अंबष्टा ने किया. उनके निर्देशन में छात्राओं ने अपने विचारों को वैज्ञानिक रूप देकर व्यवहारिक मॉडल के रूप में विकसित किया. विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है. निदेशक अविनाश कुमार सेठ, मनीष कपसिमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्रधानाचार्या नीरजा और शैक्षणिक समन्वयक सकिंदर कुमार ने छात्राओं और उनके मार्गदर्शक को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन देने का परिणाम है.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.