कोडरमा जिले में गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के लिए ग्रिज़ली विद्यालय, सैनिक स्कूल तिलैया, विवेकानंद कॉन्वेंट, मॉडर्न पब्लिक स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल प्रमुख विकल्प हैं. ये संस्थान आधुनिक हॉस्टल, डिजिटल क्लासेस, लैब, खेल सुविधाएं और संस्कार आधारित शिक्षा प्रदान करते हैं.
वर्ष 1999 में स्थापित ग्रिज़ली विद्यालय, तिलैया डैम स्थित सीबीएसई संबद्ध इंग्लिश मीडियम आवासीय विद्यालय है, जहां नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. कक्षा 2 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सुसज्जित बोर्डिंग, एयर-कूल्ड हॉस्टल, आधुनिक किचन, इन-हाउस बेकरी, मेंटरिंग, मेडिकल केयर और 24×7 सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.<br />विद्यालय में डिजिटल क्लासेस, एटल टिंकरिंग लैब, 200 कंप्यूटरों से सुसज्जित लैब, कोडिंग और लैंग्वेज लैब छात्रों के कौशल विकास को बढ़ावा देती हैं. खेल और हॉबी गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां, विशेषकर सीबीएसई खो-खो चैम्पियनशिप, इसकी पहचान बन चुकी है. 10वीं और 12वीं के उत्कृष्ट परिणाम तथा फाउंडेशन क्लासेस इसकी शैक्षणिक मजबूती दर्शाते हैं.

सैनिक स्कूल तिलैया में कक्षा VI और IX में प्रवेश के लिए आवेदन प्रत्येक वर्ष सितंबर/अक्टूबर में जारी किए जाते हैं. आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाते हैं. संभावित रिक्तियां कक्षा VI में 120 और IX में 20 के आसपास होती हैं, जो प्रशासनिक कारणों से परिवर्तित हो सकती हैं. सीटों का 67% गृह राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और 33% अन्य राज्यों के लिए आरक्षित है. कुल 49.5% सीटें एससी (15%), एसटी (7.5%) और ओबीसी-एनसीएल (27%) वर्ग के लिए आरक्षित हैं. इसके अतिरिक्त 25% सीटें रक्षा कर्मियों के आश्रितों के लिए तथा कक्षा VI में कम से कम 10% सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं.

विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल, चाराडीह में छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अलग-अलग हॉस्टल कैंपस उपलब्ध हैं. यहां झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. विद्यालय को सीबीएसई से 10+2 तक मान्यता प्राप्त है. यहां आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति आधारित आध्यात्मिक, वैदिक और सामाजिक शिक्षा भी दी जाती है. हॉस्टल में शुद्ध एवं पौष्टिक भारतीय भोजन की व्यवस्था है. विद्यार्थियों की दिनचर्या योग, साधना और शारीरिक अभ्यास से प्रारंभ होती है, जिससे उनके समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वर्ष 1991 में स्थापित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया एक निजी अनुदानरहित सह-शिक्षा विद्यालय है. यहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाती है और शैक्षणिक सत्र अप्रैल से प्रारंभ होता है. विद्यालय में आवासीय सुविधा के साथ, खेल मैदान, 5000 पुस्तकों वाली लाइब्रेरी तथा 25 कंप्यूटरों से सुसज्जित कंप्यूटर लैब की सुविधा मौजूद है.

सेक्रेड हार्ट स्कूल की स्थापना वर्ष 1997 में निदेशक प्रमोद कुमार के दूरदर्शी विचार से हुई. प्रारंभ में सीमित संसाधनों और 16 से कम छात्रों के साथ शुरू हुआ यह विद्यालय आज भव्य इमारत, सीबीएसई संबद्धता, प्रयोगशालाएं, खेल मैदान, जल शोधन संयंत्र और ऑडिटोरियम जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. संस्थान में विद्यार्थियों को डे बोर्डिंग की सुविधा के साथ हॉस्टल की भी सुविधा छात्रों को दी जाती.है. विद्यालय छात्रों में ईमानदारी, अनुशासन, सहिष्णुता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और शैक्षणिक उपलब्धियों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.