कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कोसमाडीह गांव में शनिवार दोपहर एक हादसा हुआ। तालाब में डूबने से दो किशोरियों और एक किशोर की मौत हो गई। मृतकों में प्रदीप शर्मा के 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमारी, मुकेश शर्मा के 5 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और रणधीर यादव की 11 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी शामिल हैं। गांव के निवासी मंटू यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीनों बच्चे अपने घर से खेलने के लिए बाहर गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तीनों बच्चों को गांव से सटे तालाब की ओर जाते देखा था शुरुआत में परिजनों को बच्चा चोरों द्वारा बच्चों के अपहरण का संदेह हुआ। इसी बीच, एक ग्रामीण ने बताया कि तीनों बच्चों को गांव से सटे तालाब की ओर जाते देखा गया था। इसके बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर भागे। तालाब पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने देखा कि तीनों बच्चों के शव पानी में उपला रहे थे। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने तीनों बच्चों के शव गांव लाए और घटना की सूचना जयनगर पुलिस को दी। मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की गुहार सूचना मिलते ही पुलिस कोसमाडीह पहुंची। पुलिस ने सभी बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.