किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मालदा-सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन घंटों तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही क्योंकि चालक ट्रेन छोड़कर घर चला गया. यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे रेलवे प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं.
इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई. बाद में शाम 7:20 बजे दूसरे चालक की व्यवस्था की गई, जिसके बाद ट्रेन को लगभग खाली, केवल एक-दो यात्रियों के साथ सिलीगुड़ी के लिए रवाना किया गया. मामले की जांच की मांग उठ रही है.
रेलवे की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे गंभीर सवाल
इस दौरान सिलीगुड़ी जाने वाले कई यात्री इंतजार करते-करते परेशान हो गए और अंततः बस का सहारा लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए. स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और नाराजगी का माहौल रहा. यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी.
करीब चार घंटे बाद शाम 7:20 बजे दूसरे चालक की व्यवस्था की गई. इसके बाद ट्रेन को लगभग खाली हालत में, केवल एक-दो यात्रियों के साथ सिलीगुड़ी के लिए रवाना किया गया. इस घटना ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठ रही है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.