किशनगंज में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों पर रविवार शाम दो युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि शहर में लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना देव घाट पुल के पास शाम करीब 7 बजे हुई। यातायात थाना किशनगंज में तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र कुमार गौतम शाम 4 बजे गश्त पर निकले थे। देव घाट पुल के पास भारी जाम लगने पर उन्होंने वरीय अधिकारियों को सूचना दी और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का इशारा किया
इसी दौरान खगड़ा की ओर से काली सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर BR-378-6614) पर सवार दो युवक लापरवाही से आए। पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक सड़क के बीच में खड़ी कर जाम को और बढ़ा दिया। पुलिसकर्मी के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया
जब बिजेंद्र कुमार ने युवकों से विनम्रतापूर्वक बाइक हटाने को कहा, तो वे उत्तेजित हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया, धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। दोबारा समझाने पर दोनों युवकों ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस शंख राज कर्ण भी पहुंचे
मौके पर यातायात थाना के पुलिस सूरज कुमार और किशनगंज सदर थाना के पुलिस शंख राज कर्ण भी पहुंचे। उन्होंने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की, गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान तीनों पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। दिलीप कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे
स्थिति बिगड़ती देख किशनगंज थाना की संध्या गश्ती टीम के प्रभारी दिलीप कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने ले आए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नौसाद अंसारी (29 वर्ष) और बुलंद अंसारी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों सिटी तेढ़रिया वार्ड नंबर 08, थाना एवं जिला किशनगंज निवासी सजमुल अंसारी के पुत्र हैं। उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्ती बरतने का संकेत दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.