किशनगंज जिले में चल रहे सिपाही प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा एसपी संतोष कुमार ने लिया। एसपी मंगलवार सुबह प्रशिक्षण स्थल खगड़ा स्टेडियम पहुंचे और आवश्यक पड़ताल की। इस दौरान एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का अवलोकन किया। उन्होंने कुल 207 प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और उनसे बारी-बारी से पुलिसिंग के बारे में पूछा। एसपी ने प्रशिक्षुओं से कहा कि पिछले छह माह से दिए जा रहे प्रशिक्षण में साझा की गई बातों को अब पोस्टिंग के दौरान भी दिखाना होगा। उन्होंने बेहतर प्रशिक्षण लेकर पुलिस के कार्यों को जानने पर जोर दिया। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है, जो बेहतर पुलिसिंग के लिए अति आवश्यक है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है परेड एसपी ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि परेड केवल अनुशासन ही नहीं सिखाता, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में भी सहायक है। इस दौरान एसपी ने मेस का भी जायजा लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.