किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया थाना क्षेत्र के भातगांव पंचायत वार्ड नंबर 16 में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने के बाद पति मोहम्मद आलम ने कथित तौर पर तेज धारदार हथियार से अपनी पत्नी जोहरा खातून के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण जोहरा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहम्मद आलम की शादी जोहरा खातून से गुलशन बिठा में हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.