कोतवाली थाना क्षेत्र केलवारा हनुमान मंदिर के पास दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। आरोप है कि पड़ोसी श्याम तिवारी ने उनके घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। बच्चियां अपने घर की छत पर पढ़ाई कर रही थीं, तभी पड़ोसी श्याम तिवारी गलत इरादे से उनके घर में घुस गया। उसने एक नाबालिग बच्ची के साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। आवाज सुनकर उसकी छोटी बहन जाग गई और अपनी बहन को बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने छोटी बहन के साथ भी गलत हरकत करने की कोशिश की और दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित बच्चियों ने बताया कि श्याम तिवारी ने पहले भी उनकी मां के साथ मारपीट की थी। शोरगुल सुनकर आरोपी श्याम तिवारी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित बच्चियां अपनी मां और मोहल्ले वालों के साथ कोतवाली थाने पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने से उन्हें भगा दिया गया। इस पूरे मामले में सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों का पक्ष सुनने के बाद जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.