कवर्धा में रविवार को नए यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में स्वर्ण समाज की महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत में करीब 15 प्रमुख समाजों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली निकालकर नए यूजीसी एक्ट विरोध किया गया और राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञा
वहीं. वक्ताओं ने इसे स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के शिक्षा अधिकारों के लिए नुकसानदायक बताया। उनका कहना था कि यह कानून शिक्षा क्षेत्र में जबरन लागू किया जा रहा है, जिससे युवाओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इस कानून को “काला कानून” बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
सभा में समाज के अलग-अलग प्रतिनिधियों ने मंच से अपने विचार रखे। वक्ताओं का कहना था कि किसी भी नए शिक्षा कानून को लागू करने से पहले सभी वर्गों और समाजों से व्यापक चर्चा होनी चाहिए। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
गांधी मैदान से सिग्नल चौक तक निकली रैली
महापंचायत के बाद स्वर्ण समाज के लोगों ने शहर में रैली निकाली। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सिग्नल चौक पहुंची। रैली में लोग हाथों में “यूजीसी कानून रद्द करो”, “UGC Rollback”, “सभी वर्गों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो”, “स्वर्ण समाज के साथ भेदभाव बंद करो” जैसे नारे लिखे बैनर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।
विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
विरोध प्रदर्शन में कवर्धा जिले के कवर्धा, पंडरिया, सहसपुर लोहारा, बोड़ला ब्लॉक से स्वर्ण समाज के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, नारी शक्ति, युवा वर्ग, विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात
महापंचायत और रैली के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की तैनाती रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन समाज के लोगों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नए यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि यह कानून वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश और देश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.