कम्युनिटी रिपोर्टर | दुर्ग ग्राम थनौद में आयोजित शिव कथा के अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय अपने दामाद तिमिरेंदु शेखर सिंह कंवर के साथ कथा स्थल पहुंचीं और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग, करुणा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। शिव कथा हमें धर्म, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, क्षितिज विजय चंद्राकर, राकेश ठाकुर, मूर्तिकार राधेश्याम चक्रधारी, लव चक्रधारी, दीप सारस्वत, सरपंच मेनका देशमुख, दिनेश देशमुख, मजीद मोहम्मद सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.