उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार को हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में मंदिर व इसके आसपास के क्षेत्र को देश के अग्रणी और जीवंत आध्यात्मिक केंद्र में बदलने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। एलजी ने बैठक में केंद्र शासित प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों का शक्ति केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
लोकभवन में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीमा कवर को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर प्रति यात्री दस लाख रुपये करने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही कर्मचारी, युवाओं, महिलाओं के हित में भी कई फैसले हुए। उपराज्यपाल ने कहा कि माता के धाम की वजह से कटड़ा शहर दुनिया के नक्शे पर आया है इसलिए बोर्ड ने शहर के बदलाव में सीधे तौर पर योगदान देने का फैसला किया है। कटड़ा को साफ-सुथरा, जीवंत और आधुनिक संसाधनों से युक्त बनाया जाएगा। इससे यहां के निवासियों और आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के लिए कमेटी गठित : श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने और यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी बोर्ड को सुझाव देगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.